फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पद की चर्चा के बीच अनुराग दिल्ली रवाना, कपूर आज जाएंगे

Sat, 25 May 2019 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल से मंत्री पद की चर्चा के बीच हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर शुक्रवार शाम छह बजे निजी वाहन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं मत प्रतिशतता के जरिए देश में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले किशन कपूर शनिवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में देश भर में सर्वाधिक मत प्रतिशतता के कारण किशन कपूर का राजनीतिक कद बढ़ गया है।

विज्ञापन


कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से कपूर ने देशभर में सर्वाधिक 72.02 फीसदी मत हासिल किए हैं। किशन कपूर 4.77 लाख मतों तो अनुराग 3.99 लाख मतों से इस बार चुनाव जीते हैं। केंद्र में बनने वाली सरकार में मंत्री पद को लेकर अनुराग और कपूर में कदमताल शुरू हो गई है।

जिसके चलते प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कपूर पहली बार संसद पहुंच रहे हैं जबकि अनुराग चौथी मर्तबा पहुंचेंगे। इसके चलते संसद में अनुराग की वरिष्ठता कपूर पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
पूर्व में केंद्र में रही सरकारों पर नजर दौड़ाएं तो बीजेपी से शांता कुमार केंद्र की एनडीए सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री, कांग्रेस से वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में लघु उद्योग एवं इस्पात मंत्री, आनंद शर्मा वाणिज्य मंत्री और सुखराम दूरसंचार मंत्री रहे हैं। जबकि भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांव खनियारा से संबंध रखने वाले एवं हिमाचल के एकमात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखने वाले किशन कपूर विस हलके से पांच बार विधायक रहे हैं। पूर्व में धूमल सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं। जबकि वर्तमान जयराम सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं।

कपूर के पास विधानसभा में 30 साल का राजनीतिक अनुभव, देश में सर्वाधिक मत प्रतिशतता से लोकसभा में जीत और एसटी वर्ग से हिमाचल से अकेले सांसद हैं। दूसरी ओर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर इस सीट से जीत का चौका लगा चुके हैं।

अनुराग ठाकुर के पास लोकसभा में 11 साल के कार्यकाल के अलावा वह तीन बार भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीसीसीआई के अध्यक्ष, लोकसभा में चीफ व्हिप, एचपीसीए, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और हिमाचल हॉकी संघ के महासचिव भी हैं। अनुराग के पास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अरुण जेटली समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नाम का सहारा भी है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में पहला चुनाव जीते थे अनुराग

बिलासपुर से भाजपा सांसद सुरेश चंदेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वर्ष 2007 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन वर्ष 2008 में प्रदेश में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बनने के कारण यह सीट छोड़नी पड़ी। जिसके बाद वर्ष 2008 में इस सीट से हुए उपचुनाव में धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर ने उपचुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2009, 2014 और अब 2019 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में चौथी बार जीत हासिल की।

पांच बार विधायक, तीन बार मंत्री रहे हैं किशन
कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं गद्दी समुदाय से संबंध रखने वाले किशन कपूर वर्ष 1990 में पहली बार भाजपा की टिकट पर विधायक बने। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1993, 1998, 2008 और 2017 में हुए कुल पांच विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। जबकि 1998, 2008 और 2017 में प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री पद हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें