फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऊना में बाढ़ से हुए नुकसान पर अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 15 Aug 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)

सार

 मीडिया से बात करते हुए अनुराग ने मामले में स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों पर निशाना साधा।  ठाकुर ने आरोप लगाया कि बाढ़ की पूर्व चेतावनी देने में प्रशासन की विफलता और तैयारी की कमी के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र बेला, बाथू-बाथडी का दौरा किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र बेला, बाथू-बाथडी का दौरा किया, जहां हाल ही में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। ठाकुर ने प्रमुख उद्योगों की स्थिति का गहराई से निरीक्षण किया।  मीडिया से बात करते हुए अनुराग ने मामले में स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


ठाकुर ने आरोप लगाया कि बाढ़ की पूर्व चेतावनी देने में प्रशासन की विफलता और तैयारी की कमी के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर चेतावनी जारी की जाती, तो नुकसान की स्थिति कुछ और होती। अनुराग ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र वित्तीय सहायता प्रदान की जाए और इंश्योरेंस कंपनियों को तेजी से दावों का निपटारा करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि प्रभावित उद्योगों को पुनर्जीवित किया जा सके।

 अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा कि सरकार ने माफिया और अवैध गतिविधियों को संरक्षण प्रदान किया है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति और भी विकट हो गई है। उनका कहना है कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और स्थानीय प्राभावित उद्योगों को फिर से चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें