फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बने हिमाचल हॉकी के नए प्रदेशाध्यक्ष, यहां हुए चुनाव

Sat, 31 Mar 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बाद अब हिमाचल हॉकी संघ की कमान भी सांसद अनुराग ठाकुर के हाथ आ गई है। शुक्रवार को ऊना में हुए चुनाव में अनुराग को सर्वसम्मति से हॉकी संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन


पहले इस पद पर कांग्रेस की पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स थीं।  रमेश पठानिया को महासचिव, राजा मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश भंडारी, डॉ. राजेश शर्मा, सुमन पुरी, राजेश ठाकुर को बनाया गया।

सहसचिव के पद पर ऊषा वारोवालिया और सुनीता ठाकुर को चुना गया। बता दें कि अनुराग इससे पूर्व हिमाचल हॉकी संघ के महासचिव थे। चुनाव अधिकारी राजेश भंडारी की देखरेख में संघ का गठन हुआ। 

विज्ञापन

इनको हॉकी हिमाचल का पैटर्न नियुक्त किया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सत्ती को संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल अधिकारी महेंद्र सिंह भाराडि़या और ओलंपिक संघ की तरफ से जागीर सिंह उपस्थित रहे।

चुनाव में प्रदेश भर से हिमाचल हॉकी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सबसे पहले संघ के नियमानुसार बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को उम्र का हवाला देते हुए पद से हटाया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से सांसद अनुराग ठाकुर के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए सहमति जताई। 

सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल में क्रिकेट खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान अनुराग ठाकुर ने दी है। उसी प्रकार आने वाले समय में हॉकी भी नई बुलंदियों को छुएगा। 

हॉकी खेल को और निखारा जाएगा: अनुराग

अध्यक्ष बनने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में हॉकी के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और हमें गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को हिमाचल ने दो खिलाड़ी दिए हैं। इसके लिए जिला ऊना को श्रेय जाता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल हॉकी के खेल में और निखार आए इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। खिलाडि़यों के भी सुझाव अमल में लाए जाएंगे। अनुराग ने कहा कि हॉकी के एस्ट्रोटर्फ की तर्ज पर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हॉकी की प्रतिभा को निखारने के लिए अलग से हॉकी का मैदान बनाने की

पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के साथ हम हिमाचल हाकी को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों के लिए भी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। हॉकी का खेल कैलेंडर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

अनुराग ने विद्या स्टोक्स के योगदान को सराहा

जिससे अलग-अलग वर्गों में हॉकी की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके। इस अवसर पर हिमाचल भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मदन पुरी, सुमित शर्मा, डा. राजेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

हॉकी हिमाचल के नए अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष विद्या स्टोक्स की ओर से हॉकी के दिए गए योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स का मार्गदर्शन हम भविष्य में भी लेंगे।

उन्होंने खेल के लिए बेहतरीन काम किया है और हमें भी उनका आशीर्वाद रहेगा। आने वाले समय में उनसे समय-समय पर हॉकी हिमाचल को आगे ले जाने को लेकर मार्गदर्शन लिया जाता रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें