फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लिए मांगी शूटिंग रेंज

Fri, 03 Aug 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल पर बोलते हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से हिमाचल में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक शूटिंग रेंज की मांग रखी है।

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए निचले स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को निखार कर सामने लाया जा सकता है। 

उन्होंने खेल मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में एक शूटिंग रेंज स्थापित की जाए। ताकि, प्रदेश के शूटरों को विश्व स्तरीय सुविधा मिल सके। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को वीरभूमि के रूप में जाना जाता है। जहां हर दूसरे घर से व्यक्ति सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज यहां स्थापित होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें