फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर लेह-लद्दाख के पहाड़ नापने निकले युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। कुछ ऐसे ही बुलंद हौसले के साथ दो अंतरराष्ट्रीय अक्षम खिलाड़ी साइकिल पर लेह-लद्दाख के पहाड़ नापने के लिए निकले हैं। ये बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। 23 जून को इंडिया गेट दिल्ली से साइकिल पर निकले विशेष खिलाड़ी अनुराग चंद और संतोष कुमार रविवार को सुबह ऊना पहुंचे।
विज्ञापन


इन्होंने दावा किया कि इंडिया गेट से साइकिल पर 476 किलोमीटर का सफर चार दिन और 18 घंटे में तय किया है। ये इसे विश्व रिकॉर्ड होने का भी दावा कर रहे हैं। इनके मुताबिक इससे पहले काठमांडू (नेपाल) के रसूल वार्जी वर्ष 2013 में साइकिल पर 450 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन

इंडिया गेट दिल्ली से शुरू किया अभियान

इन्होंने बताया कि दोनों विशेष खिलाड़ियों ने दिल्ली से लेह-लद्दाख की साहसपूर्ण साइकिल यात्रा शुरू की है। ये 23 जून को दिल्ली से निकले और शाह रोड वाया, पिंजौर होते हुए 476 किलोमीटर का सफर कर ऊना पहुंचे हैं। अनुराग चंद पुत्र रूदल कुमार सिंह अलावलपुर अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी हैं, जबकि संतोष कुमार पुत्र स्व. रामबचन बख्तियारपुर पटना अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी हैं।

ऊना पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके साहसिक यात्रा की सराहना की। इन दोनों ने बताया कि वे साबित करना चाहते हैं कि यदि मन में कुछ कर दिखाने का आत्मविश्वास है तो विकलंागता ही नही बल्कि कोई भी ताकत राह में रोड़ा नहीं बन सकती। अभी करीब दस दिन का सफर और बाकी है। इसके बाद वे लेह-लद्दाख पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें