शिमला में मीडिया से बातचीत में आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पन्नू ने न कभी पगड़ी पहनी और न ही कभी दाढ़ी रखी। ऐसे में वह कहां से सिख बन गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल, पंजाब और सारा देश हमारा है। इसलिए सभी को खालिस्तान मुर्दाबाद कहना होगा।
आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा है कि खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस का स्वयंभू सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकियां देना बंद करे। हिम्मत है तो उनसे आकर बात करे। शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में बिट्टा ने कहा कि पन्नू ने न कभी पगड़ी पहनी और न ही कभी दाढ़ी रखी। ऐसे में वह कहां से सिख बन गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल, पंजाब और सारा देश हमारा है। इसलिए सभी को खालिस्तान मुर्दाबाद कहना होगा। यह आवाज गुरुद्वारों से भी उठनी चाहिए। प्रदेश के सिखों को इस लड़ाई में एक होना होगा। हिमाचल के सिखों को खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पन्नू पर कड़ी कार्रवाई करे। सिख भी एकजुट होकर पन्नू के खिलाफ आवाज उठाएं। बिट्टा ने कहा कि पन्नू पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है।