फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मठोली शिव मंदिर के पास नशा तस्कर से पकड़ी 105 ग्राम हेरोइन

Wed, 22 Jan 2025 11:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)

सार

एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजिंदर जायसवाल के नेतृत्व में एएसआई सुरेश कुमार, एसआई अजैब सिंह, हेड कांस्टेबल रॉकी, हेमराज और कांस्टेबल सुमित कुमार और अमित कश्यप की टीम ने मंगलवार देर रात जसूर मठोली में शिव मंदिर के पास नाका लगाकर एक नशा तस्कर से 105 ग्राम हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन
मठोली शिव मंदिर के पास नशा तस्कर से पकड़ी 105 ग्राम हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसूर में पुलिस ने एक व्यक्ति से 105 ग्राम हेरोइन  बरामद की है। एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजिंदर जायसवाल के नेतृत्व में एएसआई सुरेश कुमार, एसआई अजैब सिंह, हेड कांस्टेबल रॉकी, हेमराज और कांस्टेबल सुमित कुमार और अमित कश्यप की टीम ने मंगलवार देर रात जसूर मठोली में शिव मंदिर के पास नाका लगाकर एक नशा तस्कर से 105 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 

विज्ञापन

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जसूर से राजा तालाब की तरफ एक पंजाब नंबर मोटर साइकिल सवार नशीले पदार्थ के साथ आ रहा है। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टीम ने मठोली शिव मंदिर के पास आरोपी को  दबोचने के लिए नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान टीम ने देर रात विनोद कुमार(26) निवासी पठानकोट से तलाशी के दौरान 105.43 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें