फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एंटी ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप दो अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के चौड़ा मैदान स्थित बैडमिंटन कोर्ट में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित एंटी ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 2 से 4 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें विभिन्न वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजक कमेटी के सदस्य मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में अब तक करीब 40 टीमों और खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्तूबर तक चौड़ा मैदान इंडोर स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में पुरुष एकल व युगल, महिला एकल व युगल और 50 प्लस युगल वर्ग में मुकाबले होंगे। पुरुष वर्ग के एकल और युगल में विजेता को 5000 रुपये और उपविजेता को 2500 रुपये, जबकि महिला वर्ग के एकल और युगल में विजेता को 3000 रुपये और उपविजेता को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 50 प्लस युगल वर्ग में विजेता टीम को 5000 रुपये और उपविजेता को 2500 रुपये मिलेंगे। प्रतियोगिता में एकल वर्ग की एंट्री फीस 1000 रुपये और युगल वर्ग की 1500 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के लिए 25 सितंबर तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद पंजीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें