परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 15 और 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 15 सितंबर तक सौ रुपये फीस लगेगी। 30 तक 120 रुपये के साथ आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए परीक्षा करवाई जा रही है। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी स्मार्ट फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप (स्कूल लैब) और टेबलेट के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए vvm.org.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।
हर सवाल का होगा एक अंक
विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में कई तरह के सवालों से विद्यार्थियों का ज्ञान परखा जाएगा। दो घंटे की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियाें से मल्टीपल च्वाइस वाले सौ सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल का एक नंबर होगा। छठी से आठवीं कक्षा तक जूनियर वर्ग और नवीं से जमा एक कक्षा का सीनियर वर्ग रहेगा। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के विज्ञान और गणित विषय से 50 फीसदी सवाल पूछे जाएंगे।