अंश ठाकुर ने पहली पारी में नाबाद 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलवाई। दूसरा मैच सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें चंबा की टीम की शुरुआत भी बढ़िया हुई।
जिला ऊना में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में चंबा की टीम के कप्तान अंश ठाकुर ने दूसरे मैच की पहली पारी में एक और शतक ठोंक दिया है। चंबा की टीम का दूसरा मैच कांगड़ा के साथ खेला जा रहा है। अंश की इस पारी की क्रिकेट प्रेमी प्रशंसा कर रहे हैं। अंश ने अपनी 108 रनों की पारी में 16 चौके लगाए।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य खिलाड़ी यमन शर्मा ने भी 56 रन की पारी खेली। ग्राम पंचायत कियाणी से संबंध रखने वाले अंश ठाकुर ने अपने पहले मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में नाबाद नब्बे रन और दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलवाई।
दूसरा मैच सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें चंबा की टीम की शुरुआत भी बढ़िया हुई। गौरतलब है कि अंश शुरू से ही क्रिकेट का शौकीन रहा है। पिता ने भी अंश का हरसंभव सहयोग किया। पिता रवि ठाकुर ने बेटे की सहूलियत के लिए घर के ही समीप खेत में सीमेंटेड पिच तैयार की और चारों तरफ नेट लगवाया।