फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में लगेगा एक और आक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। अस्पताल में सरकार ने एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब पंद्रह से बीस दिनों के भीतर इस प्लांट को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार और अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में अब पांच सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन का प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर प्रबंधन को भी निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पताल में हालांकि एक प्लांट करीब दो माह पहले ही लगाया जा चुका है। लेकिन प्लांट की क्षमता कम होने के कारण ऑक्सीजन को लेकर समस्या बनी हुई है। ऐसे में एक और प्लांट लग जाता है तो मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आएंगी। दावा किया जा रहा है कि नया प्लांट भी 24 घंटे काम करेगा। चूंकि पुराने प्लांट से पहले ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर लाने पड़ते थे तो इससे समय अधिक लग जाता था। हालांकि इस प्लांट से सिलिंडर भरकर दूसरे अस्पतालों में नहीं भेजे जा सकेंगे।
दरअसल, जोनल अस्पताल में अनुभवी वरिष्ठ डॉक्टर हैं। अगर तीसरी लहर आती है तो उपचार के लिए बच्चे डीडीयू और आईजीएमसी भेजे जाएंगे। हालांकि जिन्हें अधिक समस्या नहीं होगी, फील्ड के डॉक्टर उन पर निगरानी बनाए रखेंगे। जबकि अस्पताल न पहुंच पाने की स्थिति के दौरान वे अनुभवी डॉक्टरों की मदद से उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें