फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत, दो लापता

Sat, 08 Jul 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/कुल्लू

सार

श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि दो लापता बताए जा रहे हैं। मृतक सोलन का रहने वाला था। 
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि दो लापता बताए जा रहे हैं। मृतक सोलन का रहने वाला था। वहीं, लापता दो श्रद्धालुओं का संपर्क टूटने से पता नहीं चल पाया है। पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम लापता श्रद्धालुओं की तलाश कर रही है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


बीते रोज मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की थाचडू की चढ़ाई चढ़ते समय मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाचडू के कुछ नीचे श्रद्धालु को चक्कर आया और फेफड़े में पानी भर गया, जिसके बाद श्रद्धालु की मौत हो गई थी।

बता दें शनिवार को श्रीखंड महादेव यात्रा को 9 व 10 जुलाई दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट व पार्वती बाग से आगे रास्ते के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें