प्रदेश में सक्रिय मरीजों आंकड़ा 2,145 पहुंच गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के अस्पतालों में 4,958 लोगों के सैंपल लिए थे। 34 कोरोना मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 220 लोग ठीक हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को 43 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हुई है जबकि प्रदेश भर में 440 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों आंकड़ा 2,145 पहुंच गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के अस्पतालों में 4,958 लोगों के सैंपल लिए थे। 34 कोरोना मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 220 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हिमाचल में कोरोना को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में दवाइयां भेजी गई हैं। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजर की प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला कांगड़ा में गुरुवार को 172, मंडी में 61, हमीरपुर 51, शिमला 36, बिलासपुर 33, ऊना 24, सिरमौर 17, सोलन 15, चंबा और कुल्लू 13-13 और किन्नौर में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अगर कोरोना के मामले नहीं रुके तो लगाने पड़ेगी बंदिशें
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल में अगर कोरोना मामले नहीं रुकते हैं तो बंदिशें लगानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हिमाचल के अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है। कोविड सेंटर में वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।