फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2019 09:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में एसआईटी ने एक और व्यक्ति गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने यह गिरफ्तारी दिल्ली से की है। आरोपी को दिल्ली से कांगड़ा लाया गया है, जहां पर उससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में अब तक 30 लोगों को एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से आठ आरोपी हरियाणा, एक राजस्थान और दो लोग उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। 

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का यह पहला आरोपी है, जिसे राजधानी दिल्ली से पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली से पकड़ा आरोपी भी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के आरोपियों में से एक है।
विज्ञापन


अभी तक दूसरे राज्यों से 12, जबकि 18 लोग जिला कांगड़ा से संबंधित पकड़े गए हैं। फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी माना जा रहा जवाली निवासी बिक्रम अभी भी गिरफ्त से दूर है। एसआईटी प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें