एन्करेज प्री स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही लूटी। सोमवार को गेयटी थियेटर में आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक सुरेश भारद्वाज ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों का ‘भारत हमको जान से प्यारा’ देश भक्ति गीत रहा। इसके अतिरिक्त कश्मीरी नृत्य, भरत नाट्यम और दुर्गा पूजा नृत्य पर बच्चों ने जमकर तालियां बटोरीं।
प्रधानाचार्या विभा कंवर ने बताया कि छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
समारोह में अदम्य, अनिव, सीरिशा, ईशान, अर्जित, भवनेश, याकेश, आदित्य, सानिध्य, सान्वी, काव्या, दिव्यांशु, अभिग्य, जतिन, अंश, रितांजली, मनसीरत, दृष्टि, कबीर और अक्शपातिका ने भाग लिया।