फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा जूता है जापानी पर थिरके स्कूली बच्चे

Sat, 04 Oct 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीनी स्थित शैमरॉक बटरकप्स के वीरवार को गेयटी थियेटर में आयोजित किए वार्षिक समारोह में नन्हें कलाकारों ने मेरा जूता है जापानी... चिंताता.. चिता.. जैसे गीतों पर डांस की प्रस्तुतियां देते हुए खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में स्टेट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर बच्चों के कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ  इनायत, गुरबाणी, इलायजा, आवासा अवनी और ध्रिति के पूजा डंास से किया गया। इसके बाद छात्र विराजस, आरव, आदव्किा, आन्या, अथर्व, मेधांश, अनवेशा, अयान, अरायना, अनहद, रिशिता और साथी छात्रों ने टपोरी  मिक्स फिल्मी गीतों पर डांस की मजेदार प्रस्तुति दी।

आयती, सुक्रित, जानवी, परांजल, नीयती हर्षिता, उर्वशी वंशिका, जैजरीन, आनया और रायका ने तितली के परिधान में सजकर बटरफ्लाई डांस की प्रस्तुति दी। पलकशा, अकांक्षा, मुग्धा, आदित्या, अरात्रिका, दक्ष, परीधि, आदीति, अपराजिता, आयन, आरव अथर्व और साथी छात्रों ने मेरा जूता है जापानी... गीत पर डांस किया।
विज्ञापन


पार्थ, हार्दिक, निवान, आरव, सुद्रिप्त, अथव, विदुष, कविश, विख्यात, भव्यांश, आदित्विक व साथी छात्रों ने राउडी राठौर फिल्म के गीत चिंताता.. चिता चिता गीत पर डांस पेश किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने फैशन परेड में रंग बिरंगे परिधानों में सजकर मॉडलिंग की। प्रधानाचार्य उमंग बांगा ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया, वहीं शिक्षकों विशाल, सरोज, विजय, मोनिका, सुनीता, प्रोमिल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें