फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीद तिलकराज की शहादत पर की गईं घोषणाएं नहीं हुईं पूरी, परिजनों में रोष

Fri, 14 Feb 2020 12:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख को आतंकी हमले ने में सीआरपीएफ के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव धेवा जंदरोंह के तिलक राज समेत 40 जवान शहीद हो गए थे। लेकिन शहीद तिलक राज की शहादत पर किए गए वादों को प्रदेश सरकार एक साल बाद भी पूरा नहीं कर पाई है। इसके चलते शहीद के परिजनों ने सरकार के प्रति गहरा रोष है।

विज्ञापन


तिलक राज बीते साल 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। शहीद की अंत्येष्टि पर मुख्यमंत्री ने गांव के श्मशान की सड़क को पक्का करने, शहीद की प्रतिमा स्थापित करने आदि घोषणाएं की थीं और इन्हें छह महीने के भीतर ही पूरा करने का आश्वासन दिया था।

परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार घोषणा को पूरा कर दे तो शहीद के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी ने नम आंखों से कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। हमारा परिवार आगे भी ऐसे ही देश की रक्षा करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पति देश की सुरक्षा में जुटे थे। वहीं जब छुट्टी आते थे तो पहाड़ी गानों की शूटिंग में व्यस्त रहकर कांगड़ा की संस्कृति का प्रसार करते थे। पुलवामा आतंकी हमले में हिमाचल ने वीर जवान ही नहीं, बल्कि एक बेहतर लोक गायक और कबड्डी खिलाड़ी भी खो दिया था। देश पर जान कुर्बान करने वाले तिलक राज लोक गायक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें