फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को बजट में मिली बड़ी सौगात

Sun, 10 Feb 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बजट में प्रदेश सरकार पौने दो लाख कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी। सरकार सभी पेंशनरों को भी महंगाई राहत देगी। नई पेंशन योजना के तहत सरकार के दिए जा रहे  दस फीसदी हिस्से को बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश के करीब 80 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इस पर कुल 175 करोड़ की राशि का वहन होगा। अनुबंध कर्मचारियों के मूल वेतन में जमा ग्रेड पे जमा 100 प्रतिशत ग्रेड पे  की दर से वेतन  दिया जा रहा है। अब मूल वेतन ग्रेड पे जमा 125 प्रतिशत ग्रेड पे की दर से देंगे।

करुणामूलक आधार पर नौकरी अब सेवानिवृत्ति उम्र तक दी जा सकेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 5910-20200 पे बैंड में हैं और बीस साल का नियमित कार्यकाल पूरा कर चुके हैं वे एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि पाने के पात्र होंगे। 

विज्ञापन

6500 पीटीए, पैरा शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन

दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 225 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर  250 रुपये की गई है। अंशकालिक कर्मियों की प्रति घंटा दरों में वृद्धि की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 6500 से अधिक पीटीए और पैरा शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में इसका एलान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पीटीए, पैरा शिक्षकों की सेवाओं का शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कानूनी अड़चनों के चलते इन शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा सकता है, लेकिन इन शिक्षकों की वित्तीय कठिनाइयों से सरकार अवगत है।

ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि अनुबंध पर नियुक्त ऐसे पीटीए, पैरा शिक्षकों जिन्होेंने पहली अक्तूबर 2018 तक तीन साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें पे बैंड की न्यूनतम राशि जमा ग्रेड पे और महंगाई भत्ता के बराबर राशि दी जाएगी। 

2600 एसएमसी शिक्षकों के वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी

 वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 5000 अनुबंध पीटीए, 1368 लेफ्ट आउट पीटीए और 122 पैरा नियुक्त हैं। प्रदेश सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों के वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पीरियड बेसिस पर नियुक्त इन शिक्षकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया है। 

3400 पैट और 1350 कंप्यूटर शिक्षक हुए निराश
सरकारी स्कूलों में नियुक्त 3400 पैट और 1350 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए बजट में कुछ नहीं मिला। यह शिक्षक भी सरकार से वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण की आस लगाए बैठे थे।
विज्ञापन

हजारों अस्थायी कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान

 प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में नियुक्त 84 हजार से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों पर बजट में विशेष मेहरबानी दिखाई है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जयराम सरकार मिड डे मील, आंगनबाड़ी, आशा वर्करों, वाटर गार्डों, वाटर कैरियर, चौकीदारों और पंप आपरेटरों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है। वोट बैंक तक सीधे पहुंचते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के दर्द को सरकार भली भांति जानती है। 

इनसेट
श्रेणी                                संख्या                    मानदेय अब                मानदेय पहले
मिड डे मील वर्कर               25000                  2000                          1800    
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता         18672                    6300                            4500
आंगनबाड़ी सहायक          18000                    2250                            1500    
मिनी आंगनबाड़ी वर्कर       600                        3500                            4600
आशा वर्कर                      7700                     1500                            1250        
वाटर गार्ड                        6300                     3000                             2100
चौकीदार                         3234                      4500                             4150
पंप आपरेटर                    2056                     4000                              3000
जल वाहक                      3000                     2400                               2000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें