फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: गोलीकांड में तीन शहीदों के परिवारों को एक-एक लाख देने की घोषणा, कोटगढ़ स्मारक के लिए आठ लाख

Thu, 10 Aug 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद कोटगढ़ के शहीद स्मारक पर गए और वर्ष 1990 में सेब बागवानों के आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड में मारे तीन बागवानों गोविंद सिंह, हीरा सिंह और तारा चंद के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलीकांड में मारे तीन शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री ने एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कोटगढ़ स्मारक के लिए भी आठ लाख रुपये देने का एलान किया है। कांग्रेस के पास हमेशा से यह गोलीकांड भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा रहा है। यह गोलीकांड भाजपा की शांता सरकार में हुआ था, जो लगभग हर बार विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजता रहता है।

विज्ञापन


सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद कोटगढ़ के शहीद स्मारक पर गए और वर्ष 1990 में सेब बागवानों के आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड में मारे तीन बागवानों गोविंद सिंह, हीरा सिंह और तारा चंद के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सुक्खू ने कोटगढ़ में इन तीन बागवानों की याद में बनाए गए इस स्मारक के रखरखाव के लिए राज्य सरकार की ओर से आठ लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें