फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भूस्खलन से अनाडेल सड़क बंद सांगटी वार्ड में मलबे में दबी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कई घंटे तक बंद रही अनाडेल-विधानसभा सड़क
विज्ञापन

टुटीकंडी के बाग गांव में धंस गया डंगा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं। विधानसभा अनाडेल सड़क सुबह के समय भूस्खलन से कई घंटे तक बंद रही। स्थानीय पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार पहाड़ी दरकने से अनाडेल सड़क पर सुबह के समय मलबा आ गया। इससे आवाजाही ठप रही।

पार्षद ने इसकी सूचना नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को दी। बाद में जेसीबी के जरिये सड़क का मलबा हटाया गया। दोपहर बाद यह सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई। सांगटी में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में भी भूस्खलन और डंगा दरकने के कारण सड़क किनारे खड़ी एक कार मलबे में दब गई। इससे सुबह के समय यहां सड़क भी बाधित रही। टुटीकंडी वार्ड के बाग गांव में भी डंगा धंसने से सड़क को खतरा पैदा हो गया है। स्थानी पार्षद एवं उप महापौर उमा कौशल के अनुसार बारिश के कारण लगातार बाग सड़क का डंगा धंस रहा है। पांजड़ी में भी भूस्खलन से कई मकानों को खतरा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम ने शहर में लोगों से खुदाई के काम न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर ने लिया नुकसान का जायजा
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार सुबह शहर में हुए नुकसान का जायजा लिया। महापौर ने सड़कों पर आया मलबा हटाने के निर्देश दिए। शाम तक शहर की सभी सड़कें बहाल कर दी हैं। महापौर ने भेखल्टी में भी कई घंटे खुद मौजूद रहकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम देखा। देर शाम तक इस लाइन को ठीक करने का काम जारी रहा। महापौर ने मौके पर मौजूद एजीएम दिनेश भारद्वाज को इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने शहर में पेयजल आपूर्ति पर भी रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें