फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में हिमाचल की अनिता और सौरव का कमाल, चार मेडल जीते

Fri, 15 Feb 2019 08:17 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर में 11वीं युवरानी महेंद्रा कुमारी राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुंदरनगर के कनैड निवासी बहन-भाई ने चार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में कनैड के तरोट गांव निवासी रमेश कुमार की पुत्री अनिता कुमारी और पुत्र सौरव कुमार ने भाग लिया।

विज्ञापन


अनिता कुमारी ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भाग लिया और तीन स्वर्ण पदक जीते। सौरव कुमार ने 100, 800 और 15 मीटर दौड़ में भाग लिया और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।पदक जीतने के उपरांत शुक्रवार को सुंदरनगर पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, कनैड पंचायत की प्रधान रीता देवी, उप प्रधान भूपेंद्र वालिया, बीडीसी सदस्य उमा देवी, कैप्टन हल्का राम, व्यापार मंडल के प्रधान राजू शर्मा मौजूद रहे। कोच रमेश वालिया को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें