फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी कॉलेज में पशु मित्र भर्ती 23, 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
25 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी एक मिनट में करनी होगी तय
विज्ञापन

15 पदों के लिए 99 आवेदक, दो दिन चलेगा शारीरिक परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय धामी के अधीन पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्रों के 15 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत सुन्नी कॉलेज मैदान में 23 और 24 फरवरी को सुबह 10 बजे शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कुल युवाओं ने आवेदन किया है।
जिन अभ्यर्थियों ने सीमन बैंक घणाहट्टी, पशु चिकित्सालय घणाहट्टी, पशु औषधालय शिल्लीबागी, थाची, ओखरू, नेहरा और चनावग के रिक्त पदों के लिए आवेदन किया है, उनका शारीरिक परीक्षण 23 फरवरी को होगा। वहीं, पशु औषधालय मझीवर, जलोग, शनोट, सन्दोआ, पिपलटुघाट और हिमरी बनूना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण 24 फरवरी को कराया जाएगा।
विज्ञापन

सभी आवेदकों को माध्यम से इसकी सूचना भेज दी गई है। यदि किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो वह 21 फरवरी को शाम 4 बजे तक उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय धामी में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को 25 किलोग्राम वजन 100 मीटर की दूरी तक एक मिनट के भीतर उठाकर ले जाना होगा। अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित निर्धारित स्थान पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 0177-2790666 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें