फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पशु मित्र भर्ती 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
धामी के आवेदकों की भर्ती 23 को
विज्ञापन

25 किलो वजन उठा 100 मीटर की लगानी होगी दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पशु मित्र के पदों के लिए शिमला शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 14 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनके चयन के लिए शारीरिक परीक्षण 25 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में होगा। इसमें जिन आवेदकों ने पशु चिकित्सालय पंथाघाटी, तारादेवी, सलाना, कोटी, मशोबरा, केंद्रीय पशु औषधालय जुन्गा, क्षेत्रीय कुकूट फार्म कंलाही, पशु औषधालय टुटीकंडी, शोधी, जनेडघाट, डाक बंगला और राज्य पशु चिकित्सालय शिमला में आवेदन किया है, उन्हें सुबह 10 बजे जुन्गा स्कूल में पहुंचना होगा। इसके अलावा उपमंडलीय पशु चिकित्सालय धामी के पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्रों के 15 पदों के लिए 99 इच्छुक आवेदकों के आवेदन मिले हैं। इसमें सीमन बैंक घणाहट्टी, पशु चिकित्सालय घणाहट्टी, पशु औषधालय शिल्ली बागी, थाची, ओखरू, नेहरा और पशु औषधालय चनावग में आवेदन करने वालों का शारीरिक परीक्षण 23 फरवरी को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय सुन्नी के खेल मैदान में होगा।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षण में अभ्यर्थियों को 25 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी एक मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। आवेदक को वैध फोटो युक्त पहचान पत्र सहित परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए शिमला शहरी और ग्रामीण के आवेदक 7018303805 और 9418310205 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और उपमंडल धामी के आवेदक दूरभाष नंबर 0177-2790666 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें