फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अस्पताल से छुट्टी ले घायल बेटे ने दी अनिल को मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीघाट में गाड़ी पर पत्थर गिरने से हुई थी मौत
विज्ञापन

हादसे से चंद मिनट पहले बेटे को थमाया था स्टेयरिंग
मालरोड के कारोबारियों ने शोक स्वरूप बंद रखीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में शहरी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कारोबारी अनिल बख्शी की सड़क हादसे में मौत के बाद मालरोड के कई कारोबारियों ने बुधवार को दिनभर दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


कई कारोबारी अनिल बख्शी की घायल पत्नी और बेटे से मिलने भी पहुंचे और उन्हें हौसला दिया। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह समेत कमेटी के कई पदाधिकारी भी अनिल बख्शी के परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। अनिल बख्शी शहर के छोटा शिमला क्षेत्र में रहते थे। मंगलवार को वह पत्नी और बेटे के साथ बैजनाथ में अपनी मां से मिलने जा रहे थे। भराड़ीघाट से ठीक पहले एक पेट्रोल पंप पर उन्होंने गाड़ी में तेल भरवाया। यहां तक अनिल खुद कार चला रहे थे। इसके बाद बेटे ने ड्राइविंग संभाली और अनिल को आगे चालक की सीट के पास बैठा दिया। इस दौरान कुछ दूरी आगे जाने पर पहाड़ से एक बड़ा पत्थर कार पर आ गिरा जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे में अनिल की पत्नी को भी चोटें लगी हैं, जबकि बेटे को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों ने अस्पताल से छुट्टी ली। अनिल का बुधवार को कनलोग में अंतिम संस्कार किया गया, बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में शहर के कई कारोबारी, नेता और आम लोग शामिल हुए। कारोबारियों ने अनिल के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें