फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सेना के अनिल ने जीती शिमला हॉफ मैराथन

Sun, 01 Jun 2014 10:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत आयोजित पुरूष वर्ग की 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पुरूष वर्ग में नौ सेना के अनिल ने जीत ली है।
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में पंजाब पटियाला यूनिवर्सिटी की रोमा विजेता रही। उपायुक्त शिमला ने इन दोनों विजेताओं को क्रमश: 25 हजार और बारह हजार का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौड़ में महिला वर्ग में दिल्ली की सीमा ने दूसरा, पटियाला की कविता ने तीसरा, अंबाला की अमनदीप कौर ने चौथा, पटिशला के हरप्रित सिंह ने पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


इनको उपायुक्त ने 8 हजार, छह हजार, तीन हजार व दो हजार का नकद पुरस्कार दिया। वहीं छटे से 15वें स्थान तक रही प्रतिभागी धाविकाओं में तुलसी, मनप्रीत पंजाबी यूनिवर्सिटी, आरकेएमवी की सीता जनोटी माध्यमिक पाठशाला की नेहा वर्मा, पोर्टमोर की पूनम, ठियोग गर्ल्ज स्कूल की शीतल और प्रोमिला, जनोटी स्कूल की दीक्षा, धमांधरी स्कूल की शानू, जनोटी की पूनम को एक एक हजार की नकद राशि और प्रमाण पत्र दिए गए।

इन्होंने भी दिखाया दम

पुरूष वर्ग की दौड़ में दिनेश कुमार नौ सेना ने दूसरा, नौ सेना के आशीष कुमार ने तीसरा, रोहतक के देविंद्र कुमार ने चौथा जबकि भारतीय नौ सेना के उत्तरा कुमार ने पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 57 वर्ष की नंदरानी ने दस किलोमीटर और 68 वर्षीय दीपक ने 21 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने पर उपायुक्त ने उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सभी दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को भी उपायुक्त आयोजन समिति की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें