फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 15 हजार करोड़ का निवेश कर सकता है अंबानी ग्रुप

Mon, 28 Jan 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी हिमाचल में टूरिज्म और रिजॉर्ट इंडस्ट्री में लगभग 15 हजार करोड़ का निवेश करने जा रहे हैं। ग्रुप हिमाचल में सेवन स्टार होटल स्थापित करेगा। इनमें वीआईपी और बड़े सेलेब्रिटी अपने हेलीकॉप्टर भी उतार सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश में होमवर्क शुरू कर दिया है। यह दावा मंडी जिले से संबंध रखने वाले नामी होटलियर युद्धवीर सिंह बैंस ने किया है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में विभिन्न जगह सेवन स्टार होटल बनाए जाएंगे। ये होटल अति आधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे। 
इन होटलों में अस्पताल, स्कूल और हेलीपैड आदि की सुविधाएं होंगी। स्नो एक्टीविटिज, टैंपल टूरिज्म, स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों को बढ़ाना भी प्रोजेक्ट में शामिल है। टूरिज्म प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा ध्यान हिमाचली युवाओं को रोजगार देने पर भी रहेगा। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट को प्रदेश में धरातल पर उतारने की तैयारी  
युद्धवीर बैंस ने दावा किया कि अनिल अंबानी के इस प्रोजेक्ट को प्रदेश में धरातल पर उतारने का खाका उनके सहयोग से तैयार किया जा रहा है। इसे फिर प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाना है।

इसके लिए उनकी और अनिल अंबानी के बीच पहले चरण की वार्ता हो चुकी है। मुंबई से मंडी पहुंचे बैंस ने बताया कि अंबानी परिवार का फोकस प्रदेश में टूरिज्म गतिविधियों में निवेश कर टूरिज्म को विदेशों की तर्ज पर विकसित करना है। इसका सीधा लाभ हिमाचल के युवाओं को मिलेगा। 

दुनिया के धनकुबेरों को हिमाचल पहुंचाने की योजना : बैंस 
युद्धवीर सिंह बैंस ने बताया कि अनिल अंबानी की इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दुनिया भर के आर्थिक रूप से बड़े घरानों के लोगों को हिमाचल पहुंचाने की योजना है। जो अब तक टूरिज्म के नाम पर सुविधाओं के अभाव में हिमाचल आने से बचते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें