फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: एफआईआर दर्ज होने से खफा सोलंग गांव के लोग गिरफ्तारी देने पहुंचे पुलिस थाना

Wed, 31 Aug 2022 12:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बहने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को झूला पुल पर लटकाने और माला पहनाकर दुर्व्यवहार करने के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मनाली थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस थाना के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बहने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को झूला पुल पर लटकाने और माला पहनाकर दुर्व्यवहार करने के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मनाली थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इससे खफा गांव के लोग बुधवार को मनाली थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने किसी भी ग्रामीण को गेट से अंदर नहीं आने दिया। जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उन्हें पूछताछ के लिए अंदर बुलाया गया। बता दें बीते दिनों बाढ़ आने से सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बह गई थी। साथ ही पुलिया पार कर रहे दो युवकों की भी बहने से मौत हो गई थी। इसके बाद जब अधिकारी मौके का जायजा लेने पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। ग्रामीणों पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें