फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के आय से अधिक मामले में नाराज जज सुनवाई से हटे

Wed, 30 Jan 2019 07:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने बुधवार को नाराजगी जताते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने सुनवाई के लिए किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने को कहा है।मामले पर अगली सुनवाई अब 6 फरवरी को होगी। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने वीरभद्र व प्रतिभा सिंह के वकील के रवैये पर नाराजगी जताते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। जज इस बात से नाराज हो गए, क्योंकि याचिकाकर्ता का वकील अभिषेक मनु सिंघवी बार-बार व्यस्तता का हवाला देकर सुनवाई को आगे खिसकाने के लिए कह रहा था। 

विज्ञापन


पीठ ने वकील को फटकार लगाते हुए खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। एक सप्ताह पहले भी एक अन्य जज ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। निचली अदालत ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में वीरभद्र व उनकी पत्नी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में आरोप तय किए थे। इस आदेश को आरोपियों ने चुनौती दी है। सीबीआई की जांच में वीरभद्र सिंह पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनकी संपत्ति घोषित आय से 192 फीसदी अधिक पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें