हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने बुधवार को नाराजगी जताते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने सुनवाई के लिए किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने को कहा है।मामले पर अगली सुनवाई अब 6 फरवरी को होगी। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने वीरभद्र व प्रतिभा सिंह के वकील के रवैये पर नाराजगी जताते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। जज इस बात से नाराज हो गए, क्योंकि याचिकाकर्ता का वकील अभिषेक मनु सिंघवी बार-बार व्यस्तता का हवाला देकर सुनवाई को आगे खिसकाने के लिए कह रहा था।