फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद स्वरूप बोले- पिता रामस्वरूप की मौत से उठना चाहिए पर्दा

Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को दिल्ली स्थित गुमटी अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला था।  उनके बेटे आनंद स्वरूप ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
राम स्वरूप के बेटे आनंद स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मामला उठने के बाद राम स्वरूप के बेटे आनंद स्वरूप ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। उन्हें आस है कि सरकार मामले की जांच के आदेश देकर मौत के रहस्य से पर्दा उठाएगी। आखिर पिता के मौत के कारणों का पता लगना चाहिए कि उनकी मौत कैसे हुई थी। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी भावनाओं को समझकर सीबीआई जांच के आदेश देगी। 16 मार्च को अपने स्टाफ के साथ भोजन करने के बाद उनके पिता ने आगामी दिन की रूपरेखा तैयार कर ली थी।

विज्ञापन


परिवार में भी सब ठीकठाक चल रहा था। ऐसे में उनके पिता की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाना लाजिमी है। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत पर बेटे आनंद स्वरूप शर्मा हत्या का शक जाहिर कर उच्च स्तरीय जांच की गुहार पहले भी लगा चुके हैं। इस संदर्भ में वह दिल्ली पुलिस के पास चक्कर भी काट चुके हैं। बता दें कि सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को दिल्ली स्थित गुमटी अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें