राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आज पहुंचेंगे शिमला
प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार हैं आनंद
21 मार्च को होने हैं राज्यसभा सदस्य पद के लिए चुनाव
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राज्यसभा में विपक्ष के नेता आनंद शर्मा राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार के रूप में नौ मार्च को अपना नामांकन भरेंगे। आनंद शर्मा मंगलवार को शिमला पहुंच रहे हैं। वे राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। हिमाचल में खाली हो रहे राज्यसभा सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश विधानसभा परिसर में 21 मार्च को मतदान होगा। राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप का दो अप्रैल, 2016 को कार्यकाल पूरा होने के बाद ये सीट खाली हो रही है। आनंद शर्मा का राजस्थान के सांसद के तौर पर कार्यकाल जुलाई में खत्म होगा।
उन्हें हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए अपने पद से समय से पहले ही इस्तीफा देना होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को इस पद के लिए एक ही नाम आनंद शर्मा का ही अनुमोदन किया है। किसी अन्य कांग्रेस नेता ने भी इस पद के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है।