फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद शर्मा ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल करते आनंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी सुंदर सिंह वर्मा के समक्ष राज्यसभा के लिए नामांकन भरा। आनंद शर्मा के समर्थन में कांग्रेस के 36 और 4 निर्दलीय विधायकों सहित कुल 40 विधायकों ने 4 सेट भरे। ये मुख्य प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने पेश किया। 
विज्ञापन


शर्मा के समर्थन में भरे गए पहले सेट के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और प्रकाश चौधरी प्रस्तावक के रूप में शामिल थे। 

अन्य प्रस्तावकों में कर्नल धनी राम शांडिल, अनिल शर्मा, कर्ण सिंह, नीरज भारती, नंद लाल, जगजीवन पाल, मनसा राम, सोहन लाल, रोहित ठाकुर और इंद्रदत्त लखनपाल मौजूद रहे। तीसरे सेट के प्रस्तावक राजेश धर्माणी, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा जगत सिंह नेगी, विनय कुमार, अजय महाजन, संजय रतन, यादविंद्र गोमा, निर्दलीय विधायक पवन काजल, मनोहर धीमान, किरनेश जंग और बलवीर वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करते हुए क्या कहा आनंद शर्मा ने

विधानसभा में राज्य सभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ बाहर आते आनंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
चौथे सेट के प्रस्तावक आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, किशोरी लाल, रवि ठाकुर, खूब राम, बंबर ठाकुर, राम कुमार, अनिरुद्ध सिंह और मोहन लाल ब्राक्टा थे। रिटर्निंग अधिकारी सुंदर सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में आनंद शर्मा को शपथ दिलाई। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सहायक रिटर्निंग अधिकारी लाल सिंह कंवर और निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी यहां उपस्थित रहे। उन्होंने तीसरी बार हिमाचल से नामांकन दाखिल किया है। जरूरत पड़ने पर 21 मार्च को मतदान होगा। आनंद शर्मा ने कहा-मैं कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, वीरभद्र सिंह, कांग्रेस के तमाम विधायकों का शुक्रगुजार हूं। 

मुझ पर इन्होंने विश्वास जताया है। लंबे समय से राजनीति में देश और प्रदेश की सेवा करने का मुझे मौका मिला है। मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है कि मैं अपने प्रदेश में वापस आया हूं। ये मेरी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। 1984 में जब मैंने पहले नामांकन भरा था तो भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही थे। उस समय भी पहले हस्ताक्षर आज की तरह वीरभद्र सिंह के थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें