फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा बोले- हर चुनौती को हंस कर स्वीकारा, मेरे साथ पूरा दल और जनता

Fri, 03 May 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेका। मंदिर से सीधे अनाडेल मैदान गए। यहां से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ कांगड़ा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में टेका माथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि मैंने हर चुनौती को हंसकर स्वीकारा है, मेरे साथ मेरा पूरा दल और जनता है। शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेका। मंदिर से सीधे अनाडेल मैदान गए। यहां से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ कांगड़ा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर में मीडिया से बातचीत में आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो करोड़ नौकरियों, अग्निवीर और ओपीएस की जगह भ्रमित करने की बातें कर रहे हैं। मोदी न तो आज देश के विकास और लोगों से किए गए वायदों की बात करते हैं और न ही दस साल का हिसाब जनता को दे पा रहे हैं। न ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बोल रहे हैं। चुनाव को मुद्दों से भटकाने में भाजपा नेता माहिर हैं।

शिमला मेरी जन्मभूमि, कांगड़ा से शुरू करूंगा नई सियासी पारी
आनंद शर्मा ने कहा कि आने वाला चुनाव देश और प्रदेश के लिए महत्ववूर्ण हैं। करीब सौ करोड़ लोग मतदान करेंगे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से टिकट दिया गया है। मैं पांच दशक से राजनीति में हूं। शिमला मेरी जन्मभूमि है। कांगड़ा से नई राजनीतिक पारी शुरू करुंगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर जीएस तोमर, एडिशनल एडवोकेट जनरल सुशांत कपरेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शांता कुमार न करें चिंता, सीएम बखूबी कर रहे अपना काम
कांगड़ा पहुंचने से पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए आनंद ने कहा कि शांता कुमार पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्हें कांग्रेस की योजनाओं की चिंता नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपना काम बखूबी कर रहे हैं। संगठन के प्रति समर्पण और जनता के प्रति अच्छे भाव के चलते ही हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें