फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फ्लावरडेल, धोबीघाट के बीच बनेगी एबुलेंस सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के लोगों को एबुलेंस सड़क से जोड़ें और सीनियर सिटीजन के लिए रीडिंग रूम की व्यवस्था करें। मल्याणा और सांगटी दौरे के दौरान वार्डों में रहने वाले लोगों ने महापौर से यह मांग की।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि शहर के छोटा शिमला के फ्लावरडेल और धोबीघाट के बीच एबुलेंस सड़क जल्द बनेगी। इस सड़क को बाद में शनान जाने वाली सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों को भट्ठाकुफर या शनान जाना पड़ता था उन्हें संजौली होकर जाना पड़ता था, अब सड़क बनने से वह लोग शार्टकट सड़क से होते हुए यहां तक पहुंच जाएंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने मल्याणा वार्ड में बन रही नई सड़क के कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा सांगटी वार्ड में टारिंग, शौचालयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें