फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMRU Mandi: एमबीबीएस, बीडीएस की दूसरे दौर में 421 सीटें आवंटित

Thu, 31 Aug 2023 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

इस राउंड में अगर कोटा वाइज सीटों की बात की जाए तो 421 में से 133 सीटें मैनेजमेंट कोटा और 15 सीटें एनआरआई कोटे से अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीबीएस, बीडीएस दूसरे राउंड की काउंसलिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो गई। अटल मेडिकल विवि की ओर से फाइनल सीटों का आवंटन कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक सीटें बीडीएस की अलॉट हुई हैं। इसके मुताबिक दूसरे राउंड में  421 सीटें आवंटित कर दी गई है। इसमें अधिकतर सीटें बीडीएस की हैं। इस राउंड में अगर कोटा वाइज सीटों की बात की जाए तो 421 में से 133 सीटें मैनेजमेंट कोटा और 15 सीटें एनआरआई कोटे से अलॉट की गई हैं।

विज्ञापन


अलॉट सीटों पर अभ्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए कहा गया है। राउंड में खाली बचीं सीटों की सूची भी विवि की ओर से जल्द जारी कर अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दूसरे राउंड में फाइनल सीट आवंटित कर दिया है। 


एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की सीटें अलॉट
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी की ओर से शुरू की पीजी विषयों की काउंसलिंग में एमसीए के लिए कुल 28 सीटें आवंटित की गई हैं। 10 सीटें वेटिंग में रखी गई हैं। काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी चुने गए हैं, उनसे 31 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रवेश लेने और फीस जमा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें