बी-फार्मेसी आयुर्वेद के पहले सेमेस्टर की अनुपूरक और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सात अगस्त से शुरू होंगी। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तीन अगस्त फार्म भरने की अंतिम तिथि है।
चार को संबंधित कॉलेजों और संस्थानों के मुखिया जमा करवाए फार्मों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। पांच अगस्त को अभ्यर्थियों की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। सात से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
वहीं, अनुपूरक परीक्षा के लिए प्रति पेपर 500 रुपये फीस है और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 2000 हजार रुपये फीस है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर शेड्यूल और दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें।