फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमआरयू मंडी: एमडी-एमएस के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, आयुर्वेद अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 28 Oct 2026 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र अभ्यर्थी 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एमडी, एमएस और डीएनबी काउंसलिंग सत्र 2026-27 के प्रथम राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र अभ्यर्थी 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक एवं एमडी पाठ्यक्रमों की सामान्य, केंद्रीकृत काउंसलिंग समिति के सदस्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले निर्धारित थी, लेकिन अभ्यर्थियों को आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे पात्र अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं किया है, वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर संभावित दबाव और अन्य असुविधाओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन जमा कर दें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आयुर्वेद में एमडी-एमएस की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 23 नवंबर से
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने एमडी-एमएस (आयुर्वेद) अंतिम वर्ष पार्ट-दो (बैच 2023-24) की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। विद्यार्थी 9 से 12 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी 2000 रुपये विलंब शुल्क अदा कर 14 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, संबंधित आयुर्वेद कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन करना होगा। साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। विश्वविद्यालय ने यह पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न करने की समयसीमा निर्धारित की है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें