फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजोत सिंह ने उठाया 120 किलो का डंबल

Tue, 02 Sep 2014 10:46 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बब्बेहाली में आयोजित छिंज मेले के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह में लोक सेवा क्लब की ओर सेे साल 2013 के ओपन चैंलेज मुकाबले में 120 किलो का डंबल उठाने का रिकार्ड बनाने वाले रेसलिंग एसोसिएशन पंजाब के वाइस चेयरमैन अमरजोत सिंह बब्बेहाली को ओपन चैलेंज ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान क्लब के चीफ डायरेक्टर बाल किशन मित्तल, क्लब के अध्यक्ष रिंकू ग्रोवर, मुख्य संसदीय सचिव खेतीबाड़ी विभाग पंजाब गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनंगल, पार्षद जतिंद्र प्रदेसी, जगजीत सिह जज्गी ने अमरजोत सिंह को ओपन चैलेंज ट्राफी सौंपी

साल 2013 को बब्बेहाली छिंज मेले के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने यह घोषणा की थी कि अगर कोई भी नौजवान 120 किलो भार के डंबल को उठाएगा तो उसे सम्मानित किया जाएगा। तब मेले में हजारों की संख्या में से कोई भी चैलेंज पूरा न कर पाने की स्थिति के बाद अमरजोत सिंह बब्बेहाली ने चैलेंज को स्वीकार किया था। उन्होंने 120 किलो के डंबलों को उठाया था।
विज्ञापन


इस मौके बाल किशन मित्तल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद अमरजोत ने अपने शारीरिक बल का जो प्रदर्शन किया वो सराहनीय है। इससे युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति शौक बढ़ेगा। इस मौके व्यापार मंडल प्रधान अशोक महाजन, ब्रजेश चौपड़ा, सुधीर महाजन, भारत भूषण, राजिंद्र कुमार, मनोज वर्मा, विपिन कुमार, पवन शर्मा, विपिन महाजन, वरुण मरवाहा, आशीष महाजन रोशन शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें