जयराम सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने मंगलवार को शिमला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में डॉ. बाल्दी ने जानकारी दी कि इस समारोह के मुख्यातिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे।