आगामी 16 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिमला आगमन को लेकर युवा मोर्चा को साज-सज्जा का प्रमुख जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सालाहकार और प्रदेश भाजपा सचिव त्रिलोक जम्बाल बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शाह केशिमला प्रवास को लेकर कोई कमी नहीं रखी जाए।
इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने जिला शिमला और महासू की एक संयुक्त टोली बनाकर बैठक स्थल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने वाले रूट के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
साज-सज्जा का प्रमुख शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष पारूल शर्मा शिमला और अशोक कंवर महासू जिले के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री अरुण फाल्टा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल व्यास, प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, जिला प्रभारी साकेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री जितेंद्र ठाकुर, अंकुश चौहान, संतोष चौहान, रमेश शर्मा, मनीष ठाकुर, दीपक मट्टू ,कमल शर्मा, शीतल शर्मा, शिमला मंडल के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, ओम प्रकाश, रवि कीमलाटा, अशोक जस्टा, भारत भूषण उपस्थित रहे।