फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: किन्नौर के अमित ने 24 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

Thu, 03 Jun 2021 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)

सार

 वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले हिमाचल के अमित पहले सिविलियन एवरेस्टर बने हैं। वह एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 10 दस सदस्यीय दल में भारत के केवल तीन लोगों में शामिल रहे।
विज्ञापन
अमित ने एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले के 24 वर्षीय युवा ने एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा है। किन्नौर जिले की आदर्श पंचायत बटसेरी के युवा अमित ने साहस का परिचय देते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी को चढ़कर देश, प्रदेश और किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है। वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले अमित पहले सिविलियन एवरेस्टर बने हैं। 

विज्ञापन

सिर्फ 24 वर्ष की आयु में और कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थितियों में भी अमित ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया।

एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 10 दस सदस्यीय दल में भारत के केवल तीन लोग शामिल थे। तीन अन्य पर्वतारोही नेपाल के थे। बचपन से ही पहाड़ों पर चढ़ाई करने के शौक रखने वाले अमित ने एवरेस्ट पर चढ़कर वर्ष 2021 के पहले सिविलियन एवरेस्टर का खिताब पाया है। अमित नेगी के 59 वर्षीय पिता इंद्रभगत नेगी और माता सुमति देवी नेगी ने अमित की उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से ही उनके बेटे ने जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें