फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रस्सी कूद स्पर्धा में अमित और अंजलि बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ा मैदान में खेल दिवस पर हुआ आयोजन
विज्ञापन


बैडमिंटन के युगल मुकाबले में मनीष और समीर की जोड़ी जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन चौड़ा मैदान में करवाया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी धौटा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, पिठू, रस्सी कूद और थ्री लेग रेस जैसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रस्सी कूद में लड़कों के वर्ग में आईआईटी चौड़ा मैदान के अमित ने पहला और जतिन ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों में राजकीय हाई स्कूल चौड़ा मैदान की अंजलि ने पहला और आईआईटी चौड़ा मैदान की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन के युगल मुकाबले में आईटीआई के मनीष और समीर की जोड़ी ने पहला और किशोर और देवेंद्र ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों के युगल मुकाबले में राजकीय हाई स्कूल चौड़ा मैदान की सुषमा और अंजलि ने पहला और अंजु और तानिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल मुकाबले में हाई स्कूल चौड़ा की तान्या ने पहला और अंजू ने दूसरा स्थान पाया। थ्री लेग रेस प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में परमजीत और वरुण ने पहला और आईटीआई अमन और राहुल ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों के वर्ग में आईटीआई ऋषिता और मुस्कान ने पहला और तान्या तथा अंजलि ने दूसरा स्थान पाया। पीठू प्रतियोगिता में आईटीआई चौड़ा मैदान ने पहला और हाई स्कूल चौड़ा मैदान ने दूसरा स्थान पाया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच रविंद्रा बांशटु समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें