फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में मिला अमेरिका के नागरिक का शव, एक सप्ताह से था लापता

Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में एक विदेशी नागरिक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। यह विदेशी नागरिक कुछ दिनों से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना कांगड़ा में दर्ज थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जवाहर नगर में एक विदेशी नागरिक का शव गली-सड़ी हालत में पियूंगल नाले से बरामद हुआ।

विज्ञापन


मृतक की पहचान रोनाल्ड शयरेन हरनेज (51) के रूप में हुई है। रोनाल्ड मूल रूप से अमेरिका के जॉर्जिया का निवासी था और पिछले आठ वर्षों से कांगड़ा में ही रह रहा था। विदेशी नागरिक 21 अप्रैल को अपने घर कांगड़ा से बिना बताए घूमने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचा था। इस संदर्भ में 23 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना कांगड़ा में दर्ज करवाई गई थी।

रोनाल्ड शयरेन हरनेज ने कांगड़ा में एक स्थानीय महिला पृशिला हरनेज से शादी की थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जवाहर नगर निवासी वकील सिंह अटवाल और राज कुमार गौतम सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान उन्हें नाले से बदबू आई। इसके बाद उन्होंने नाले के पास जाकर देखा तो वहां गली-सड़ी हालत में एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्ड की साली ने की शिनाख्त

इस पर उन्होंने पुलिस थाना धर्मशाला को सूचित किया। इसके बाद एएसपी दिनेश कुमार और डीएसपी कांगड़ा पूर्ण चंद ठकराल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की संदिग्ध हालत को देखते हुए उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।

इस दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कालेज टांडा भेज दिया है। इसके अलावा मृतक की मृत्यु के संबंध में अमेरिका के दिल्ली स्थित दूतावास और भारत सरकार को भी सूचना भेज दी है।  

पुलिस ने रोनाल्ड के परिजनों को भी शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। रोनाल्ड की साली जैसी वसंरिया पत्नी विकटर वसंरियां ने शिनाख्त की। इसके अलावा शव के पास पड़े बैग में मिले दस्तावेजों से भी रोनाल्ड शयरेन हरनेज की पुष्टि हुई है।

अमेरिकी नागरिक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा भेजा गया है। इसके अलावा इस संदर्भ में दूतावास और भारत सरकार को भी सूचना दे दी गई है। - संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें