फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की इन 17 महिलाओं को सम्मानित करने जा रहा है अमर उजाला

Sun, 29 Apr 2018 07:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी रही और समाज में अलग पहचान बनाने वाली शहर की महिला शक्ति को अमर उजाला प्रथमा के तत्वाधान से रविवार को सम्मानित करने जा रहा है। डीएलएफ और एचडीएफसी होम लोन्स के सौजन्य से ऐतिहासिक रिज मैदान पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर डेढ़ बजे होगा। बता दें कि कार्यक्रम शनिवार को प्रस्तावित था लेकिन बारिश की वजह से इसे रविवार के लिए स्थगित कर दिया गया। रविवार को कार्यक्रम में नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।

इस दौरान महापौर उन 17 महिलाओं को पुरस्कृत करेंगी जो समाज सेवा में अहम योगदान दे रही हैं। इनमें कमला नेहरू अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहिणी राव, डॉ. रमा ठाकुर, एसीएफ वाइल्ड लाइफ अनिता भारद्वाज, एचपीयू की डीएस प्रो. सुदर्शना राणा,
विज्ञापन


एएसआई रंजना, समाजसेवी किमी सूद, आशा कंवर, प्रवीण बानो, सुविधा शर्मा, विद्या देवी, शशि ठाकुर, विनिता ठाकुर, सपना कश्यप, प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा, स्टाफ नर्स ज्योति, पुष्पा मांटा, सुनीता राणा, वन विभाग से द्रोपदी शामिल हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

रिज पर दो दिन का प्रॉपर्टी एक्सपो

शनिवार से रिज मैदान पर दो दिन का प्रॉपर्टी एक्सपो भी आयोजित किया जा रहा है। यह एक्सपो सुबह 11 से शाम आठ बजे तक चलेगा। इसमें ट्रायसिटी के प्रमुख बिल्डर्स भी आकर्षक योजनाओं के साथ एक्सपो का हिस्सा बनेंगे।

इनमें डीएलएफ, हरमिटेज प्लाजा, हरमिटेज पार्क, एनके शर्मा, हाईलैंड पार्क, ब्लीस ओरा, त्रिशला, प्रेसटिज टावर, लॉ प्रिजमा, अर्बन वाटिका और बैंकिग सुविधा के लिए एचडीएफसी होम लोन्स जिसमें महिलाओं के लिए विशेष रूप से .05 प्रतिशत कम ब्याज में लोन की सुविधा मिलेगी।

फैंसी ड्रेस शो- रविवार को बेबी फैंसी ड्रेस शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन से दस साल तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम शाम तीन बजे से शुरू हो जाएगा। पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 99889-77544 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें