फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

American apple: रूट स्टॉक पर तैयार होगा अमेरिकन सेब, हजारों बागवानों को मिलेगा लाभ

Sun, 24 Sep 2023 12:48 PM IST
Krishan Singh सतीश ठाकुर, गोहर (मंडी)

सार

अमेरिका से सरकार ने रूट स्टॉक पर सेब के पौधों की खरीद की थी। बागवानी विभाग ने इन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा था। 
विज्ञापन
सेब(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में इस साल बागवानी विभाग अपने फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान केंद्रों में अमेरिकन प्रजाति का सेब रूट स्टॉक पर तैयार करेगा। विभाग ने जिले के हजारों बागवानों और करीब 30 क्लस्टरों से जुड़े उत्पादकों के लिए विदेशी सेब उगाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अमेरिका से सरकार ने रूट स्टॉक पर सेब के पौधों की खरीद की थी। बागवानी विभाग ने इन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा था। इन पौधों के तरोताजा और स्वस्थ रहने के बाद बागवानी विभाग मंडी ने क्लस्टरों से जुड़े और सामान्य बागवानों के लिए विदेशी सेब की प्रजाति तैयार करने को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।   विभाग एम 9, बड 118 और बड 10 रूट स्टॉक पर विदेशी सेब तैयार करेगा। बागवान सेब के पौधों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

यह है अमेरिकन सेब की प्रजाति
डार्क बरोंन गाला, जेरोमाईन, किंग रॉट, स्कारलेट स्पर, केंडलर, होवार्ड, बक़ाई गाला, गाला सिंगा, गलावल, रेड वेलॉक्स, केलन स्पर, सेक्लेक्ट स्पर, सुपर सेफ, अर्ली फउजी, ब्रेबर्न, रेडलम गाला, सन फउजी, रेड फउजी, गाला वीनस फेंगल, गेल गाला, रेड कैप वाल्टेड समेत अन्य प्रजाति के सेब का लाभ क्लस्टर से जुड़े बागवानों को मिलेगा।
विज्ञापन


जल्दी आता है रंग मिलता है उम्दा दाम
रूट स्टॉक पर अमेरिकन सेब में रंग जल्दी आता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसका पौधा छोटा होता है और तुड़ान समेत प्रूनिंग करने में आसानी रहती है। पौधों में बीमारियां कम लगती हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें