फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर में बनेगी एंबुलेंस सड़क, जाखू में पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त संविदा समिति की बैठक में प्रस्तावों को दी मंजूरी, जीवणू काॅलोनी में खुलेगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर के घाटड़ू में निगम बनाएगा मैदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नए साल में शहर के विकासनगर वार्ड को एंबुलेंस सड़क और जाखू को स्टील पार्किंग की सौगात मिली है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई वित्त संविदा समिति ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इनका निर्माण शुरू हो सकेगा।
विकासनगर में 19.64 लाख रुपये से घाटड़ू से पट्टी बड़ागांव के लिए एंबुलेंस सड़क का निर्माण किया जाएगा। अभी यहां सड़क सुविधा नहीं है। स्थानीय पार्षद ने भी वीरवार को इस बारे में नगर निगम को मांगपत्र सौंपा है। निगम वर्तमान रास्ते पर इस सड़क का निर्माण करेगा। घाटड़ू में मैदान बनाने पर भी चर्चा हुई। इसका पैसा अभी लोक निर्माण विभाग के पास है। इसे नगर निगम को शिफ्ट करवाया जाएगा। जाखू मंदिर के पास 49 लाख रुपये से स्टील पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस पार्किंग का निर्माण नगर निगम करेगा या जिला प्रशासन, इस बारे में मेयर जल्द उपायुक्त से बात करेंगे। गंज क्षेत्र में चल रहे होम्योपैथिक क्लीनिक का अब हर माह 830 रुपये किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने सनातन धर्म सभा को पांच साल के लिए इसका आवंटन कर दिया है। जीवणू काॅलोनी पार्किंग में अब आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इसका किराया 30 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। अभी यह स्वास्थ्य केंद्र निजी भवन में चल रहा है। सब्जी मंडी क्षेत्र में एचपीएमसी को दी जमीन की लीज एक साल के लिए बढ़ाई गई है। एचपीएमसी ने दस साल के लिए इसे बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन निगम प्रशासन का कहना है कि इस क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा परिसर बनना है। इस काम के शुरू होने पर निगम एचपीएमसी को दी संपत्ति वापस ले लेगा।




रिज पर स्टॉल लगाना महंगा, किराया बढ़ा
रिज मैदान स्थित पदमदेव परिसर में अब कारोबारियों को स्टॉल लगाना महंगा पड़ेगा। इस परिसर का किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया है। निजी लोगों के लिए अभी पदमदेव परिसर का एक दिन का किराया 1.20 लाख रुपये है। अब इसे 1.50 लाख रुपये प्रतिदिन किया गया है। सरकारी विभागों को भी अब 16,200 रुपये प्रतिदिन की जगह अब 50 हजार रुपये प्रतिदिन किराया देना होगा। इसमें जीएसटी भी जुड़ेगा। निगम के भराड़ी स्थित रेस्ट हाउस की लीज अवधि साल 2027 तक चलेगी। इसे बढ़ाने के ठेकेदार के प्रस्ताव को फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें