फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस में लगी आग

Wed, 13 Jan 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला-शिमला मार्ग पर जुखाला के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। हालांकि फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर मंडी से शिमला जा रही थी। इसी दौरान जुखाला के पास अचानक एंबुलेंस की वायरिंग में आग लग गई। एंबुलेंस में धुआं भर गया।
विज्ञापन


धुंआ देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एंबुलेंस के चालक संजय कुमार, एएमटी दीवान चंद सहित स्थानीय निवासी जगदीश कुमार और सुंदर राम ने

सूझबूझ का परिचय देते हुए फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद मरीज को दूसरी एंबुलेंस के माध्यम से शिमला भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें