दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन वांगे-किल
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन वांगे-किल शिमला के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन घूमने पहुंचे। रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सिटी की अगुवाई में रेलवे स्टाफ ने राजदूत का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक और दो दिखाया गया। राजदूत शिन वांगे-किल ने रेलवे स्टेशन पर स्थित पोस्टल टनल भी देखी, जिसका अंग्रेजों के समय में डाक लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
शिन वांगे-किल ने शिमला रेलवे स्टेशन में 1920 में स्थापित की गई वजन मापने की हेरिटेज वेइंग मशीन भी देखी। राजदूत ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित हेरिटेज हिस्ट्री बोर्ड को बड़ी दिलचस्पी से पढ़ा। राजदूत शिन वांगे-किल ने शिमला रेलवे स्टेशन की सुंदरता और परिसर की साफ-सफाई की तारीफ की। कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक की इतिहास की जानकारी लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत उत्साहित नजर आए। राजदूत के साथ मिनिस्टर काउंसलर चैंग हो सेयूंग और सेकेंड सेक्त्रस्ेटरी कांग योन सो भी मौजूद रहे।