फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंबालिका के सिर सजा मिस फ्रेशर आरकेएमवी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के स्वागत में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। फिस्टा डे नवातोस-2023 नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कॉलेज की प्रथम वर्ष की 62 छात्राओं ने मॉडलिंग की। इसमें अंबालिका को मिस फ्रेशर आरकेएमवी चुना गया। पारुल फर्स्ट रनरअप और नैंसी सैकेंड रनर अप रहीं। निहारिका को मिस कांफिडेंट, पल्लवी शर्मा को मिस टेलेंटिड के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज की द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने गिद्दा, पहाड़ी, नेपाली और राजस्थानी नृत्य किया। निर्णायक मंडल में डाॅ. भगवती चरण, डाॅ. संध्या शर्मा, डाॅ. रीटा शामिल रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में डाॅ. वंदना, डॉ. रीतू शर्मा, डाॅ. हर्षा ठाकुर, डाॅ. निशा, डाॅ. हेमलता, डाॅ. ईशिता, डाॅ. भादर सिंह, डाॅ. पारूल, डाॅ. जय आनंद, प्रीति और निवेदिता चौहान ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें