फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया रेप हत्याकांड: बहन और चाचा ने सीबीआई जांच पर उठाए सवाल

Sun, 29 Apr 2018 07:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया के पिता के बाद अब बहन और चाचा ने भी सीबीआई जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चाचा और बहन का कहना है कि एक चिरानी को बचाने के लिए आईजी-एसपी समेत नौ पुलिस वाले जेल नहीं जा सकते हैं। नौ महीने जांच के बाद एक चिरानी को गिरफ्तार करने की बात उनके गले नहीं उतर रही।

विज्ञापन


इस गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जांच को बंद किया तो आम लोगों के सवालों के जवाब देने को भी तैयार रहे। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई जांच शक के घेरे में है। यदि एक आरोपी पकड़ा जा चुका तो उसके साथियों को भी सीबीआई बेनकाब करे।

परिजनों ने कहा कि एक मजदूर इतना बड़ा अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। यदि एक व्यक्ति ने अत्याचार किया होता तो आज तक कहीं दूर निकल गया होता।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं

गुड़िया के घर से लापता होने का पता पांच जुलाई की शाम को परिजनों को उस समय चला, जब उसका भाई घर पहुंचा। पांच जुलाई की रात बारह बजे तक परिजनों ने सभी चिरानियों के ढारों में तलाश किया।

जवाब मिला कि चार जुलाई को सुबह स्कूल जाते समय गुड़िया को देखा था लेकिन लौटते समय किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि छह जुलाई की सुबह दांदी के जंगल में गुड़िया का शव बरामद हुआ। परिजन अभी तक चली सीबीआई की जांच से पूरे संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें